Maharajganj Times

बड़ी खबर : निचलौल पावर हाउस पर काम कर रहे दो संविदा कर्मी को लगा करंट, एक युवक की मौत दूसरे की हालत गंभीर, ग्रामीण और परिजनों ने सड़क किया जाम

Maharajganj
Friday, 26 Jul, 2024
0
1359


महराजगंज टाइम्स ब्यूरो : जनपद के निचलौल कस्बे स्थित विद्युत उपकेंद्र पर शुक्रवार को उस वक्त अफरा तफरी मच गया जब विद्युत उपकेंद्र पर तैनात दो संविदा कर्मी विद्युत करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए । दोनों कर्मियों को लोगों की मदद से आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने एक विद्युत कर्मी को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे की हालत बिगड़ते हुए थे उसे प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया । जानकारी के मुताबिक चौक थाना अंतर्गत दुधराई गांव निवासी 30 वर्षी हरिओम और 28 वर्षीय फिरोज विद्युत उपकेंद्र पर संविदा कर्मी के रूप में तैनात थे और दोनों काम करते वक्त विद्युत उपकेंद्र के 33000 केवीए की चपेट में आ गए इस दौरान हरिओम सिंह की मौत हो गई जबकि फिरोज गंभीर रूप से घायल हो गया वही एक विद्युत कर्मी की मौत की सूचना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने निचलौल महाराजगंज मार्ग को जाम कर दिया जाम की सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर एसडीएम और सीओ परिजनों और ग्रामीणों को मनाने में जुटे हुए हैं जबकि परिजन और ग्रामीण शव को रास्ते में रखकर डीएम एसपी और एक्सईएन को बुलाने की मांग पर डटे हुए हैं उनका कहना है कि अधिकारी मौके पर आएंगे नहीं और उनकी मांगों को सुनेंगे नहीं तब तक वह इसी तरह बने रहेंगे । प्रदर्शन कर रहे लोगो की मांग है कि मृतक को मुआवजा मिले और उनके घर वाले को नौकरी मिले। एसडीओ ने आशीष विष्ट ने बताया की उपकेंद्र के ग्रामीण फीडर में हुई कुछ तकनीकी दिक्कतों को दो लाइनमैन ठीक कर रहे थे। इसी बीच दोनो करंट की चपेट में आ गए। जिस दौरान एक लाइनमैन की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे को लेकर विद्युत उपकेंद्र के सभी अधिकारी और कर्मचारी दुखी है। मृत लाइनमैन के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए विभाग के उच्चाधिकारियों से बात चीत किया जा रहा है। एसडीओ आशीष विष्ट ने बताया की उपकेंद्र के ग्रामीण फीडर में हुई कुछ तकनीकी दिक्कतों को दो लाइनमैन ठीक कर रहे थे। इसी बीच दोनो करंट की चपेट में आ गए। इस दौरान एक लाइनमैन की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे को लेकर विद्युत उपकेंद्र के सभी अधिकारी और कर्मचारी दुखी है। मृत लाइनमैन के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए विभाग के उच्चाधिकारियों से बात चीत किया जा रहा है।